त्रिपुरा- योगी ने बताया BJP का गुप्त प्लान बोलें, ऐसे जीतेंगे हम चुनाव

Daily news network Posted: 2018-02-15 18:10:26 IST Updated: 2018-02-15 18:43:45 IST
त्रिपुरा- योगी ने बताया BJP का गुप्त प्लान बोलें, ऐसे जीतेंगे हम चुनाव
  • त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति काफी गरमाई हुई है। लोगों को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं

अगरतला

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति काफी गरमाई हुई है। लोगों को लुभाने के लिए सभी राजनीतिक दल जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी अगरतला में अपनी पार्टी बीजेपी की एक रैली को संबोधित किया।

 


तो वहीं त्रिपुरा में योगी भी रैलियों कर अभी लौंटे ही हैं और इसके साथ ही योगी ने यह दावा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता, विकास और अच्छे शासन जैसे मजबूत पक्ष के कारण त्रिपुरा में 17 फरवरी को हो रहे विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ वाममोर्चे को सत्ता से हटा देगी।


योगी ने यहां संवाददाताओं से कहा, "भाजपा के सत्ता में आने के बाद केंद्र और राज्य में एक ही पार्टी की सत्ता होगी, इससे राज्य में तेज गति से विकास सुनिश्चित होगा। इसके अलावा इस चुनाव में भाजपा का मुख्य हथियार मोदी जी की लोकप्रियता, विकास और अच्छा शासन है." बीते सोमवार से राज्य के दौरे पर आए योगी उत्तरी त्रिपुरा में चार जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) सरकार अपने कर्मचारियों तक को संतुष्ट नहीं कर सकी तो जनता को खुश कैसे करेगी।



उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की सड़क, आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और कई लोक कल्याणकारी योजनाएं हैं लेकिन माणिक सरकार की वाममोर्चा सरकार ने ऐसी ही 115 से ज्यादा योजनाएं लागू नहीं की हैं.आदित्यनाथ ने कहा, "सातवें वेतन आयोग के आधार पर उत्तर प्रदेश सरकार अपने 14 लाख कर्मियों को ज्यादा वेतन देती है लेकिन त्रिपुरा की सरकार अभी तक ये नहीं कर सकी।"



उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने इससे पहले उत्तरी त्रिपुरा के धर्मनगर कस्बे में 10 किलोमीटर रोड शो भी किया। यह रोड शो पद्मपुकुर में गोरक्षनाथ मंदिर पहुंचने के बाद समाप्त हो गया। इस मंदिर में आदित्यनाथ ने पूजा की। योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘राज्य में शासन अत्यंत खराब है और आम लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है।’