37 साल की है ये महिला, अब तक दे चुकी है 38 बच्चों को जन्म

Daily news network Posted: 2017-04-28 13:00:42 IST Updated: 2018-02-15 12:00:11 IST
37 साल की है ये महिला, अब तक दे चुकी है 38 बच्चों को जन्म
  • मरियम नबांतांजी की उम्र अभी 37 साल है और उनके 38 बच्चे हैं

नई दिल्ली।

युगांडा की रहने वाली एक महिला को बच्चे पैदा करने की मशीन कहा जाता है। दरअसल मरियम नबांतांजी की उम्र अभी 37 साल है और उनके 38 बच्चे हैं। मरियम की काफी कम उम्र में शादी हो गई थी। 13 साल की उम्र में उन्होंने पहले बच्चे को जन्म दिया था। 



मरियम ने छह बार ट्विंस, चार बार ट्रिप्लेट्स और तीन बार क्वाड्रप्लेट्स को जन्म दिया है। मात्र दो बार उन्होंने एक बच्चे को जन्म दिया। मरियम बताती हैं कि उनके पिता ने अलग-अलग महिलाओं से कुल 45 बच्चे पैदा किए थे। उनके भी जुड़वा या तिड़वा बच्चे ही हुए थे। डॉ चार्ल्स किगगुंडु के मुताबिक, मरियम के अंदर उनके पिता के जीन्स ही आए हैं, जिसकी वजह से उनके इतने बच्चे हैं।



मरियम ने डॉक्टर्स से बर्थ कंट्रोल को लेकर राय भी ली लेकिन डॉक्टर्स ने उन्हें ऐसा नहीं करने की सलाह दी। दरअसल, मरियम की बॉडी में इतने अंडे प्रोड्यूस होते हैं कि अगर वो मां नहीं बनेंगी, तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। हालांकि, डॉ किगगुंडु मुताबिक, उन्हें गलत सलाह दी गई और कुछ तरीकों को अपनाने से उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचता।



मरियम के बच्चों को अपने पिता का चेहरा भी याद नहीं है। वो अपने बच्चों की देखभाल में मरियम का साथ नहीं देता है। मरियम का सबसे बड़ा बेटा 23 साल का है और उसने आखिरी बार अपने पिता को तब देखा था जब वो 13 साल का था।