त्रिपुरा में बोले PM मोदी, राज्य को बर्बाद करने में लगे हैं कांग्रेस और लेफ्ट

Daily news network Posted: 2018-02-15 17:27:09 IST Updated: 2018-02-15 18:35:40 IST
  • त्रिपुरा में 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा का दौरा किया।

अगरतला।

त्रिपुरा में 18 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा का दौरा किया। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं का गुणगान किया साथ ही कई अन्य योजनाओं का एेलान भी किया।


त्रिपुरा के शांति बाजार में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि'त्रिपुरा में गनतंत्र नहीं गणतंत्र चाहिए। शिक्षकों की भर्ती में धांधली हुई है। कम्‍युनिस्‍ट सरकार को त्रिपुरा के भाग्‍य की चिंता नहीं है।' उन्‍होंने आगे कहा कि त्रिपुरा सरकार में भ्रष्‍टाचार को बढ़ावा मिला।


इनता ही नहीं राज्य में माणिक सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस आैर वामपंथियों ने पर्दे के पीछे से हाथ मिला रखा है। दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों त्रिपुरा को बर्बाद करने में लगे है। पीएम ने कहा कि कांग्रेस राज्य में वोट काटने का काम कर रही है।

 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि केन्द्र सरकार आयुष्मान भारत योजना को मिशन मोड में लागू कर रही है ताकि देश के करीब 50 करोड़ लोगों को गुणवत्तापूर्ण और सस्ती स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार की ओर से चलाई जाने वाली ये दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य सेवा सुविधा योजना लीक से हटकर है, इससे स्वास्थ्य के क्षेत्र में आमूल-चूल परिवर्तन आयेगा।


60 सदस्यों वाली त्रिपुरा विधानसभा के लिए 18 फरवरी को वोटिंग होगी। 16 फरवरी को राज्य में चुनाव प्रचार रूक जाएगा। वोटों की गिनती तीन मार्च को मेघालय और नागालैंड के साथ ही होगी। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 फरवरी को त्रिपुरा का दौरा किया और दो रैलियों को संबोधित किया था।