पूर्वोत्तर-आने वाले 24 घंटे बेहद खराब, तूफान के साथ बारिश का अनुमान

Daily news network Posted: 2018-02-14 19:00:45 IST Updated: 2018-02-14 19:00:45 IST
पूर्वोत्तर-आने वाले 24 घंटे बेहद खराब, तूफान के साथ बारिश का अनुमान
  • आने वाले 24 घंटों में फिर से तापमान में बदलाव की संभावना है जी हां रात का तापमान ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कोंकण और गोवा

गुवाहाटी

आने वाले 24 घंटों में फिर से तापमान में बदलाव की संभावना है जी हां रात का तापमान ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों सामान्य से बहुत अधिक नीचे दर्ज किया गया।


इसके अलावा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रिकॉर्ड किया गया,अगले 24 घंटे में आंधी और बिजली गिरने के साथ बारिश होने का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान घना

कोहरा छा सकता है।।


अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तमिलनाडु, आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा असम, मेघालय, मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के बाकी हिस्सों में रात का तापमान सामान्य नीचे दर्ज किया गया।


पश्चिम उत्तर प्रदेश के मेरठ में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पूर्व मध्य प्रदेश और विदर्भ के अधिकतर हिस्सों में तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब और छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में, झारखंड, पश्चिम उत्तर प्रदेश और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में बारिश हुयी।


इसके साथ ही बिहार, हरियाणा, पश्चिम मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना और उत्तर कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भी बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु, तटीय और दक्षिणी आंतरिक, केरल और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा।