गंगटोक।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को सिक्किम में भाजपा ने संकल्प दिवस के रुप में पालन किया। पूर्वी सिक्किम सिगताम स्थित पार्टी कार्यालय मे स्व. उपाध्याय की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
पार्टी अध्यक्ष डीबी चौहान की अध्यक्षता मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने एेलान किया है कि राज्य मे व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ पार्टी बड़ी लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सिक्किम मे पिछले 23 वर्षो से एक ही दल का शासन होने के कारण भ्रष्टाचार की जड़ें राज्य मे गहरा गई है। ऐसे मे सिक्किम से भ्रष्टाचार की जड़ों को उखाड़ फेकने के लिए भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर का व्यापक राजनीतिक अभियान चलाया जाएगा।
उन्होने इस कार्यक्रम के लिए सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होने तथा ग्रामीण स्तर पर विशेष ध्यान देने की मांग की। चौहान ने बताया कि पार्टी इस अभियान के प्रति राज्य के लोगो को जागरूक कर कार्यक्रम आगे बढ़ाएगी। पार्टी प्रदेश प्रमुख ने बताया कि वर्ष 2019 के चुनावो मे भ्रष्टाचार ही पार्टी का मुख्य मुद्दा होगा।