पुणे।
जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, हिमाचल प्रदेश के गोरखपुर में हल्के से मध्यम कोहरे का प्रभाव था। गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक नीचे रहा जबकि हिमाचल प्रदेश, सौराष्ट्र और कच्छ के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रहा।
पूर्वी उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, बिहार, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा।
नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में तथा केरल, ओडिशा, सौराष्ट्र और कच्छ के शेष हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रहा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटे में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश होने या बर्फ गिरने का अनुमान है। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में आंधी तूफान के साथ बारिश होने का अनुमान है।
पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ के अधिकतर हिस्सों में तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे में बारिश हुई। इसके साथ ही पूर्व उत्तर प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश और मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में तथा ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, पूर्व राजस्थान, तेलंगाना, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुई या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।