बोली वृंदा, सफल नहीं होंगे मोदी के नापाक इरादे

Daily news network Posted: 2018-02-12 15:56:20 IST Updated: 2018-02-12 15:59:52 IST
बोली वृंदा, सफल नहीं होंगे मोदी के नापाक इरादे
संक्षिप्त विवरण

अगरतला।

18 फरवरी को होने वाले त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। आज जहां एक आेर भाजपा के राष्ट्रीय नेता अमित शाह आैर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत हेमा मलिनी त्रिपुरा में रैलियां कर रहे हैं तो वहीं राज्य में माकपा नेता भी जोर-शोर से रैलियां आैर सभाएं कर रहे हैं।

  

माकपा नेता वृंदा करात ने आज राज्य के जिरानियां में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर निशाना साधा है आैर कहा है कि पैसो से तो अलीबाबा आैर चलीस चोरों को खरीदा जा सकता है लेकिन आप त्रिपुरा के लोगों को नहीं खरीद सकते हैं।

 


उन्होंने मोदी पर भी निशाना साधा है आैर कहा है कि मोदी जी त्रिपुरा के लोगों को आपके हीरे की जरूरत नहीं है। आपके नापाक इरादे कभी सफल नहीं होंगे आैर राज्य में भाजपा आैर आर्इपीएफटी के गठबंधन की हार होगी। उन्होंने कहा है कि केंद्र में भी भाजपा का पतन होगा।

 

आपको बता दें कि माकपा नेता राज्य में एक के बाद एक रैलियां आैर जनसभाएं कर रही हैं। जिसमें वह भाजपा आैर मोदी पर हमले कर रही हैं। इससे पहले भी वृंदा करात ने मोदी के हीरे का मतलब बताते हुए मोदी काे आड़े हाथा लिया था आैर कहा था कि मोदी के हीरे का मतलब है अली बाबा चालीस चोर।