'त्रिपुरा में सीपीएम को जीताने की साजिश कर रही है कांग्रेस'

Daily news network Posted: 2018-02-12 15:27:50 IST Updated: 2018-02-12 15:27:50 IST
'त्रिपुरा में सीपीएम को जीताने की साजिश कर रही है कांग्रेस'
संक्षिप्त विवरण

अगरतला।

त्रिपुरा में 18 फरवरी काे विधानसभा चुनाव होने है आैर अमित शाह राज्य के दौरे पर है। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को यहां त्रिपुरा की सत्तारूढ़ माकपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि सूबे में अगली सरकार भाजपा की ही आएगी, जहां भाजपा की सरकार है वहां विकास ज्यादा है।


प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह ने आगे कहा कि त्रिपुरा में कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है। माकपा के 25 साल के कार्यकाल में 7 लाख से अधिक लोग बेरोजगार है। इतने छोटे से राज्य में जिस प्रकार से बरोजगारों की संख्या बड़ी है उसका जवाब माणिक सरकार के पास नहीं है।

इसके साथ ही कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा अध्‍यक्ष ने उसे वोट कटुआ पार्टी बताया। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा में कांग्रेस वोट कटुआ की भूमिका में है, सीपीएम को जीताने की साजिश कर रही है। जम्मू-कश्‍मीर के हालात पर शाह ने कहा कि जितने आतंकी हमने मारे उतने कभी नहीं मारे गये।

इससे पहले रविवार को भी अमित शाह माकपा का आड़े हाथ लिया था। उन्होंने कहा कि भाजपा यहां माकपा की चुनावी हिंसा से नहीं डरती है। इस बार जनता ने बदलाव का मूड बना लिया है और यहां भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। यह केवल विधायकों अथवा सरकार का बदलाव नहीं, बल्कि राज्य में परिवर्तन लेकर आयेगा।