त्रिपुराः भाजपा के उम्मीदवारों पर लगे हैं ऐसे गंभीर आरोप, क्या जीत पाएंगे जनता का दिल

Daily news network Posted: 2018-02-11 08:39:03 IST Updated: 2018-02-11 08:39:03 IST
त्रिपुराः भाजपा के उम्मीदवारों पर लगे हैं ऐसे गंभीर आरोप, क्या जीत पाएंगे जनता का दिल
संक्षिप्त विवरण

अगरतला

त्रिपुरा विधानसभा का चुनाव लड़ रहे 297 उम्मीदवारों में से 22 उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। संवैधानिक सुधार की दिशा में काम कर रहे एक गैर सरकारी संगठन ने आज यह दावा किया। गैर सरकारी संगठन त्रिपुरा इलेक्शन वॉच के द्वारा किए गए एक अध्ययन में बताया गया है कि 17 उम्मीदवारों के खिलाफ दंगा, हत्या, आपराधिक धमकी और बलात्कार के आरोप हैं।


इन 17 उम्मीदवारों में से नौ भाजपा , तीन कांग्रेस, दो आईपीएफटी, एक तृणमूल कांग्रेस और अन्य स्वतंत्र उम्मीदवार हैं। त्रिपुरा इलेक्शन वॉच के संयोजक बिस्वेंदु भट्टाचार्य ने बताया कि ये जानकारियां उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने के दौरान दिए गए हलफनामों में मौजूद है।


त्रिपुरा में 60 सीटों पर विधानसभा का चुनाव 18 फरवरी को होने जा रहा है और इसके परिणाम तीन मार्च को जारी होंगे। वहीं, सबसे ज्यादा संपत्ति रखने वाले शीर्ष 10 उम्मीदवारों में सात भाजपा के और तीन कांग्रेस के हैं।