पुणे।
पंजाब के लुधियाना में शनिवार सबुह घना कोहरा छाया रहा जबकि ओडिशा के कटक और नई दिल्ली में हल्के कोहरे का प्रभाव रहा। रात का तापमान पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में सामान्य से बहुत अधिक नीचे दर्ज किया गया।
जबकि हिमाचल प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके और सिक्किम के साथ ही असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा, तमिलनाडु और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक के कुछ हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से बहुत अधिक ऊपर रहा।
छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक और केरल के कुछ हिस्सों में तथा पूर्व मध्य प्रदेश और तमिलनाडु के शेष हिस्सों तापमान सामान्य से ऊपर रिकॉर्ड किया। उत्तराखंड के पंतनगर में न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पिछले 24 घंटे में अरुणाचल प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में, झारखंड के कई स्थानों पर तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और केरल के कुछ स्थानों पर, बिहार, तमिलनाडु और तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े।
असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तरी कर्नाटक में मौसम शुष्क रहा।