आईजोल
मिजोरम के एक्साइज एवं नारकोटिक्स डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने शुक्रवार को एक म्यांमार के तस्कर को 43 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया, इसकी जानकारी विभाग के एक प्रवक्ता ने दी।
प्रवक्ता ने बताया कि जब्त किए गए हेरोइन की कीमत स्थानीय बाजार में करीब 1.5 लाख रुपए है।
उन्होंने कहा, एक अन्य घटना में, डिपार्टमेंट के अधिकारियों ने दो व्यक्तियों से 13.5 किलोग्राम गांजा जब्त कर लिया, और उन्हें ड्रग्स के साथ गिरफ्तार कर लिया, तीन आरोपी व्यक्तियों को नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया है।
बता दें कि 4 फरवरी को तस्करी कर लाए गए विदेशी मूल के 40 सोने के बिस्किट मिजोरम के पूर्व विधायक के बेटे के घर से जब्त किए गए थे। 40 सोने के बिस्किट की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 2.16 करोड़ रुपए थी।
ये बिस्किट म्यांमार से तस्करी कर लाए गए थे। इनका वजन 6.64 किलोग्राम था। सोने के बिस्किट लालमांगईहा के पीठ पर लदे थैले से बरामद हुए। लालमांगईहा आईजोल के तुईराल के रहने वाले है। डीआरआई के अधिकारियों ने बुराबाजार में स्थित एक इलाके में छापा मारकर लालमांगईहा को गिरफ्तार किया।