Jagran Josh Logo

करेंट अफेयर्स क्विज़: 10 फरवरी 2018

Feb 10, 2018 17:03 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स -  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दक्षिण चीन सागर आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. किस देश की यात्रा पर निकलने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए?
a.    फिलिस्तीन
b.    श्रीलंका
c.    नेपाल
d.    अमेरिका


2. चीनी वायुसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में अपने साझा युद्धक मिशन में किस देश के निर्मित एसयू-35 जंगी विमान तैनात किए हैं?
a.    रूस
b.    जापान
c.    भारत
d.    नेपाल


3. सीसीआई ने किस ऑनलाईन सर्च इंजन पर भारतीय बाजार में अनुचित व्यापार करने हेतु लगभग 136 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है?
a.    याहू
b.    मोजिला
c.    गूगल
d.    इनमें से कोई नहीं


4. आइस हॉकी के लिए गिनीज़ बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने हेतु निम्न में से किस स्थान पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता आयोजित की गई?
a.    तवांग
b.    ऊटी
c.    लद्दाख
d.    इनमें से कोई नहीं


5. वित्त राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन ने निम्नलिखित में से किस शहर में तीसरे वैश्विक सार्वजनिक खरीद सम्मेलन का उद्घाटन किया?
a.    पटना
b.    नई दिल्ली
c.    रांची
d.    चेन्नई


6. सुप्रीम कोर्ट ने किस राज्य में 88 कंपनियों को लौह अयस्क के खनन के पट्टे की अवधि दूसरी बार बढ़ाने का आदेश रद्द किया?
a.    गोवा
b.    पंजाब
c.    झारखंड
d.    हरियाणा


7. सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और यात्री सेवाओं में सुधार हेतु भारत और निम्न में से किस देश के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं?
a.    नेपाल
b.    ब्रिटेन
c.    चीन
d.    पाकिस्तान


8. स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक कितने राज्यों और संघ शासित प्रदेशों को ओडीएफ घोषित किया गया?
a.    11
b.    20
c.    10
d.    15


9. मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने किस न्यायमूर्ति को मणिपुर हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई?
a.    अभिलाषा कुमारी
b.    नीलम कुमारी
c.    मोहनी गुप्ता
d.    इनमें से कोई नहीं


10. बिज़नेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले कितने सर्वाधिक अमीर लोगों की सूची पहली बार जारी की है?
a.    25
b.    30
c.    20
d.    40


उत्तर:

1.a. फिलिस्तीन
विवरण:
फिलिस्तीन की यात्रा पर निकलने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के दौरे पर जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बन गए.


2.a. रूस
विवरण:
चीनी वायुसेना ने विवादित दक्षिण चीन सागर में अपने साझा युद्धक मिशन में रूस निर्मित एसयू-35 जंगी विमान तैनात किए हैं.


3.c. गूगल
विवरण:
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने ऑनलाईन सर्च इंजन गूगल पर भारतीय बाजार में अनुचित व्यापार करने के लिए लगभग 136 करोड़ का जुर्माना लगाया है.


4.c. लद्दाख
विवरण:
विश्व के सबसे ऊंचे स्था्न पर आइस हॉकी के लिए गिनीज़ बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए जम्मू -कश्मीथर के लद्दाख क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीमय स्तजर की प्रतियोगिता आयोजित की गई.


5.b. नई दिल्ली
विवरण:
वित्त राज्य मंत्री पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में 08 फरवरी 2018 को तीसरे वैश्विक सार्वजनिक खरीद सम्मेलन का उद्घाटन किया.


6.a. गोवा
विवरण:
सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2015 में गोवा में 88 कंपनियों को लौह अयस्क के खनन के पट्टे की अवधि दूसरी बार बढ़ाने के आदेश को रद्द कर दिया है.


7.b. ब्रिटेन
विवरण:
सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और यात्री सेवाओं में सुधार के लिए भारत और ब्रिटेन के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं.


8.a. 11
विवरण:
केंद्र सरकार ने 08 फरवरी 2018 को लोकसभा में बताया कि अभी तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकार के प्रमुख कार्यक्रम स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच मुक्त घोषित किया गया है.


9.a. अभिलाषा कुमारी
विवरण:
मणिपुर की राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी को मणिपुर हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई.


10.c. 20
विवरण:
बिज़नेस मैगज़ीन फोर्ब्स ने क्रिप्टोकरेंसी रखने वाले 20 सर्वाधिक अमीर लोगों की सूची पहली बार जारी की है.

Is this article important for exams ? Yes6 People Agreed

Latest Videos

Register to get FREE updates

    All Fields Mandatory
  • (Ex:9123456789)
  • Please Select Your Interest
  • Please specify

  • By clicking on Submit button, you agree to our terms of use
    ajax-loader
  • A verifcation code has been sent to
    your mobile number

    Please enter the verification code below