नागालैंड में फिर भड़की हिंसा, भाजपा के सात कार्यकर्ता घायल

Daily news network Posted: 2018-02-09 16:23:58 IST Updated: 2018-02-09 16:23:58 IST
नागालैंड में फिर भड़की हिंसा, भाजपा के सात कार्यकर्ता घायल
संक्षिप्त विवरण

कोहिमा।

नागालैंड में एक आेर जहां विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में महौल में गर्म है तो वहीं दूसरी आेर वोखा जिले के अंतर्गत त्यूसी विधानसभा सीट के पर भाजपा के सात कार्यकर्ता घायल हो गए है। बता दें कि घायल कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवार के वार्इ पैटन के समर्थक है।


भाजपा के ये कार्यकर्ता वार्इ पैटन के समर्थन कर रहे थे आैर तभी उनकी भिड़ंत वार्इ पैटन के प्रतिद्घंदी पार्टी के साथ हो गर्इ जिसमें भाजपा के सात कार्यकर्ता घायल हाे गए। दोनों दलों के इस भिड़ंत में भाजपा के सात कार्यकर्ता के अलावा 13 गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुर्इ है। जिसमें दो दोपहिया वाहन भी शमिल है।


घटना की जांच करने के लिए भाजपा के मुख्य उम्मीदवार ने तत्काल जिला रिटर्निंग ऑफिसर और वोखा के जिलाधिकारी को शिकायत दर्ज कराई है। भाजपा उम्मीदवार जिसने जांच के लिए शिकायत दर्ज करवार्इ है उसका आरोप है कि सबसे पहले विपक्षी दल ने ही पहल की थी आैर उन लोगों ने पूरे रास्ते काे बंद कर रखा था।