कोहिमा
नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए दर्ज 257 नॉमिनेशन पेपर्स में से 227 ही वैलिड पाए गया है, ये जानकारी नगालैंड के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) अभिजीत सिन्हा ने दी है।
उन्होंने बताया कि 9 राजनीतिक पार्टियों और 257 इंडिपेंडेंट कैंडिडेट के नॉमिनेशन पेपर की जांच हुई है। इन उम्मीदवारों में पांच महिलाएं भी हैं। तमाम नॉमिनेशंस में से सिर्फ 227 ही सही पाए गए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि राज्य में निर्वाचन अधिकारियों के 53 कार्यालयों में कड़ी सुरक्षा के बीच नॉमिनेशन कराया गया।
नॉमिनेशन पेपर वापस लेने की अंतिम तारीख 12 फरवरी है इसके साथ ही नागालैंड में 27 फरवरी को चुनाव होने तय हैं और चुनाव परिणाम तीन मार्च को घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि 2019 के आम चुनावों के पहले इस साल आठ विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें नॉर्थ ईस्ट के तीन राज्यों शामिल है इसके साथ ही यह चुनाव कई मायनों में अहम है क्योंकि अपने दम पर नागालैंड चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने कहा कि वह राज्य में सरकार बनाने के लिए चुनाव के बाद किसी धर्मनिरपेक्ष राजनीतिक पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ नहीं है। कांग्रेस ने नगालैंड विधानसभा की 60 सीटों में से 23 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।