जाते-जाते ठंड मचा सकती है कोहराम, आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना

Daily news network Posted: 2018-02-09 15:57:03 IST Updated: 2018-02-09 15:57:03 IST
जाते-जाते ठंड मचा सकती है कोहराम, आंधी के साथ ओले गिरने की संभावना
संक्षिप्त विवरण

गुवाहाटी

आने वाला समय बेहद ही सर्द रहने वाला है पूर्वोत्तर समेत पहाड़ी क्षेत्रों में फिर से मौसम खराब होने का अनुमान गया जा रहे है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में असम , अरुणाचल,  जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ही बर्फबारी होने की संभावना है।


असम और अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है। दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें गिर सकती हैं। मध्य प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में दिन के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में दिन में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

कई जगह मौसम शुष्क और सुहावना रहेगा। तो कहीं घने बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि दिन के समय गर्मी बनी रहेगी। चेन्नई और हैदराबाद में भी बादल छाए रहेंगे और मौसम गर्म तथा शुष्क होगा। कोलकाता में दिन में धूप रहेगी जो मौसम को गर्म बना सकती है। बंगलुरु में भी बादल छाए रहेंगे तथा कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।


नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा,

पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम उत्तर प्रदेश,

उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर,राजस्थान, मध्य

प्रदेश, विदर्भ, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना और अंडमान

एवं निकोबार द्वीप समूह में मौसम शुष्क रहा।


पिछले 24 घंटों के दौरान केरल और दक्षिणी तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है जबकि महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के राज्यों असम और अरुणाचल प्रदेश में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। देश के अन्य भागों में मौसम शुष्क बना रहा। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है।