आखिर क्यों जगा मदनी का गाय प्रेम, कही बड़ी बात

Daily news network Posted: 2018-02-09 19:28:39 IST Updated: 2018-02-09 19:29:59 IST
संक्षिप्त विवरण

गुवाहाटी

पिछले काफी समय से देश में गाय और गौरक्षा पर बहस छिड़ी हुई है इसी बीच अब जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है।


उन्होंने कहा कि देश में गाय को लेकर हो रहे अत्याचार रोकने के लिए यह कदम उठाया जाना जरूरी है। मदनी ने कहा कि देश में गोहत्या को लेकर आए दिन माहौल बिगड़ रहे हैं। इस मसले को लेकर कई हत्याएं हो चुकी हैं। गाय और इंसान दोनों को सुरक्षित रखने के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए।


उन्होंने कहा, 'असम, झारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गाय की वजह बवाल हो रहा है, जिसमें विशेषकर मुसलमान और दलितों को भी मारा और पीटा गया है। मैं कहता हूं कि हमें अपने मुल्क के लोगों के जज्बातों से नहीं खेलना चाहिए और गायों को महफूज रखने के लिए गाय को राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए।'